Loading...
Loading...

आज के समय में वीडियो, फोटो, टेक्स्ट, आर्टिकल video, photo, text, article इन सभी का उपयोग बहुत किया जाता है और अब धीरे धीरे एक नयी चीज का प्रचलन शुरू हुआ है जिसका नाम है Podcast पॉडकास्ट। पॉडकास्ट शब्द आजकल काफी सुनने को मिल रहा है। दरअसल पॉडकास्ट के द्वारा हम कोई भी जानकारी ऑडियो की फॉर्म में स्टोर करते हैं और फिर उस इनफार्मेशन को लोगो के साथ शेयर कर सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार दुनिया में 13% लोग हर हफ्ते 5–10 घंटे पॉडकास्ट सुनना पसंद करते है। यानि लोग हर दिन 40 Min–1.5 घंटे तक पॉडकास्ट सुनते हैं। पॉडकास्ट में हम अपनी आवाज़ को ऑडियो के रूप में सेव कर सकते हैं। आज के समय में गूगल में लोग वॉइस सर्च करते हैं और चीज़ें खोजते हैं। अब लोग धीरे-धीरे कुछ चीज़ें सिर्फ सुनना पसंद करने लगे हैं इसलिए इसका प्रचलन अब बढ़ने लगा है। अक्सर जब लोगों के पास जब वक़्त होता है तब ज्यादातर लोग पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं। पॉडकास्टिंग कर के अब आप पैसे भी कमा सकते हैं, इसके लिए आपको किसी अच्छे से फील्ड में एक पॉडकास्ट बनाना है, बस इसके बाद आराम से आप पैसे कमा सकते हैं।
No transcript available for this episode.