Loading...
Loading...

एक बिगिनर ब्लॉगर जो अभी शुरुआत कर रहा है,वो ये जरुर जानना चाहेगा के SEO कैसे करे या फिर अपने ब्लॉग को SEO friendly कैसे बनाये। लेकिन सबसे पहले, आपको SEO के मूल सिद्धांतों को समझने की जरूरत है। एक बात मैंने नोटिस की है कि अगर हम किसी चीज़ के बारे में और जानना चाहते हैं, तो हम गूगल (Google) की ओर रुख करते हैं। वहीँ सर्च करने पर हमें लाखों की मात्रा में रिजल्ट दिखाई पड़ते हैं लेकिन उनमें से जो सबसे बेहतर होते हैं वो ही (Search Engine) के पहले स्थान पाते हैं। अब सवाल उठता है की गूगल या कोई दूसरा सर्च इंजन को कैसे पता चलता है की इस कंटेंट में उचित जवाब है जिससे की इसे सबसे पहले में रखना चाहिए। अब अगर ऐसा है तो SEO कैसे करें? इसका मतलब है कि SEO कैसे किया जाता है ताकि हम अपने ब्लॉग के आर्टिकल को गूगल के पहले पेज में रैंक कर सकें।
No transcript available for this episode.