Loading...
Loading...

हर कंपनी में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, भले ही वर्क प्लेस पर काम के बदले आपको पैसे मिलते हैं। लेकिन वर्क प्लेस पर पैसे के साथ-साथ आपके व्यवहार का भी बहुत फर्क पड़ता है। आपकी क्षमता और आपका व्यवहार किसी भी व्यवसाय, कंपनी की सफलता Success के लिए दो सबसे अहम विशेषताएं हैं। यानि वर्क प्लेस (Work Place) पर आपका व्यवहार या रवैया (Attitude) भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आपका व्यवहार सकारात्मक है और अपने बॉस या अन्य कर्मचारियों के ऊपर आप अपना अच्छा इंप्रेशन डालने में कामयाब होते हैं तो आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। इसलिए वर्क प्लेस पर अच्छा इंप्रेशन बनाना जरुरी है। बात-बात पर चिढ़ने, जिम्मेदारी न लेने या सिर्फ दूसरों को आदेश देते रहने वाले एंप्लॉइज के लिए करियर की राह काफी मुश्किल हो जाती है। अच्छा इंप्रेशन, कार्यस्थल पर अच्छा रिजल्ट देता है और आप सफलता की ओर अग्रसर होते हैं। मतलब अगर आपका व्यवहार अच्छा है तो इसका असर आपके काम पर अच्छा पड़ता है। ऑफिस में जूनियर और सीनियर, हर किसी का पसंदीदा बन पाना आसान नहीं होता है। इसके लिए शुरुआत से अपने काम के साथ ही व्यवहार को भी संतुलित रखने की जरूरत होती है। यदि वर्क प्लेस पर आपको भी अच्छा इंप्रेशन बनाना है तो इन दिए गए टिप्स को जरूर अपनाइये। तो चलिए जानिए हैं ऑफिस में अपने व्यवहार से सबको खुश रखने और खुद को सबका पसंदीदा बनाने बनाए रखने के कुछ टिप्स।
No transcript available for this episode.